जमुई: 02 फरवरी से 35 परीक्षा केंद्रों पर होगी इंटरमीडिएट की परीक्षा, 21,935 परीक्षार्थी होंगे शामिल, DM ने दी जानकारी
आगामी 02 फरवरी से 13 फरवरी तक इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा जमुई के 35 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा में 21 हज़ार 935 परीक्षार्थी भाग लेंगे। कदाचार-मुक्त परीक्षा संचालन को लेकर DM नवीन ने सभी केन्द्राधीक्षकों, दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारीयों के साथ सभा कक्ष में गुरुवार की दोपहर बाद 3:00 बजे तक बैठक कर जानकारी दी।