आगरा: सांसद रामजीलाल सुमन फिर हुए हाउस अरेस्ट, पुलिस ने आवास पर किया नजरबंद, भाजपा शासन काल को बताया अघोषित आपातकाल
राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन को पुलिस ने फिर से उनके आवास पर ही हाउस अरेस्ट कर दिया है, वह एटा में एटा जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जा रहे थे, रामजीलाल सुमन ने कहा कि पुलिस मेरे साथ आतंकवादियों व अपराधियों जैसा व्यवहार करती है, पुलिस अपराधियों पर तो कार्रवाई नहीं करती उनके साथ मित्रवत व्यवहार करती है।