आगरा: कमिश्नरेट आगरा में 15 थाना प्रभारी के कार्य क्षेत्र में हुआ बदलाव, भानु प्रताप सिंह को थाना कोतवाली की मिली कमान
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट आगरा दीपक कुमार के द्वारा आगरा में थाना प्रभारी के कार्य क्षेत्र में बड़ा बदलाव किया गया है, जिसमें 15 थाना प्रभारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है, साथ ही पांच थाना प्रभारियों को क्राइम ब्रांच भेजा गया है, वही 6 अन्य निरीक्षक व उप निरीक्षकों को अपराध निरीक्षक व SOG प्रभारी बनाया गया है।