आगरा: गांव अजीजपुर में सड़क पर जल भराव को लेकर बाल योगी ने सांसद व विधायक को सुनाई खरी खोटी
आगरा के गांव अजीजपुर में सड़क पर गड्ढे में जल भराव को लेकर बाल योगी के द्वारा सांसद और विधायक को खरी खोटी सुनाई गई, उन्होंने सड़क पर हुए जल भराव में खाट डालकर जिम्मेदार लोगों को आईना दिखाने का प्रयास किया, उन्होंने कहा कि पास में ही टोरेंट का ऑफिस है, अगर पानी में विद्युत करंट दौड़ गया तो जनप्रतिनिधि सिर्फ परिवारों को सांत्वना देने के लिए ही पहुंचेंगे।