सिमडेगा: सिमडेगा के ठेठईटांगर थाना की पुलिस ने गांजा के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार एसडीपीओ ने की प्रेस वार्ता
सिमडेगा के ठेठईटांगर थाना की पुलिस के द्वारा 8. 565 किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। गुरुवार को 10:00 बजे एसडीपीओ धर्मदेव पासवान ने बताया कि इस मामले में विनय वीरेंद्र कुल्लू एवं दीपक सोरेन नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है तथा अन्य जो फरार चल रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रहे हैं।