रामपुर: बकरा खरीद को लेकर खूनी संघर्ष, लोहे की रॉड और तमंचे के बटों से हमला, पांच घायल, तीन अस्पताल में भर्ती
Rampur, Rampur | May 21, 2026 रामपुर में गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे कोसी नदी किनारे लगने वाले पशु बाजार में बकरा खरीद को लेकर विवाद के बाद जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि लोहे की रॉड, धारदार हथियार और तमंचे की बटों से पांच लोगों पर हमला किया गया, जिसमें सैयद हारिश शाह, सैयद हैदर शाह और सैयद बब्बर शाह गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजकर जांच शुरू कर दी है।