अलीगढ़: टोंक के नगरफोर्ट क्षेत्र में श्री दर्रा बालाजी मंदिर का नींव शिलान्यास
Aligarh, Tonk | Apr 24, 2026
टोंक जिले के नगरफोर्ट तहसील क्षेत्र के चारनेट गांव में शुक्रवार को श्रद्धा और आस्था के बीच श्री दर्रा बालाजी महाराज के भव्य मंदिर निर्माण का कार्य भूमिपूजन और नींव शिलान्यास के साथ शुरू हुआ। करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह मंदिर क्षेत्र की धार्मिक पहचान को नई दिशा देगा।