रायबरेली: गुरबक्श गंज अंतर्गत विभिन्न गांव में आबकारी विभाग की टीम ने 30 लीटर अवैध कच्ची शराब किया बरामद
Raebareli, Raebareli | Jun 20, 2026
20 जून शनिवार की दोपहर 3:00 बजे जिला आबकारी विभाग टीम के द्वारा अवैध मादक पदार्थ की बिक्री एवं तस्करी पर रोक लगाने हेतु, जिलाधिकारी के निर्देशन पर अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत थाना गुरबक्श गंज के ग्राम घाटमपुर कोरिहर मे 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर 400 किलो लहन मौके पर नष्ट किया गया। तथा एक अभियुक्त पर गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई ।