झालरापाटन: पुलिस ट्रेनिंग स्कूल झालरापाटन को मिलेगा आरपीटीसी का दर्जा, महानिरीक्षक सिविल राइट्स जयपुर ने किया वार्षिक निरीक्षण
झालरापाटन स्थित पुलिस ट्रेनिंग स्कूल का महानिरीक्षक पुलिस,सिविल राइट्स जयपुर ने वार्षिक निरीक्षण किया। शनिवार सुबह 9 बजे कमांडेंट गोपीचंद मीणा ने बताया कि निरीक्षण में संस्थान का रखरखाव उत्कृष्ट कोटि का पाया गया। महानिरीक्षक ने ट्रेनिंग स्कूल को आरपीटीसी में अपग्रेड करने की अनुशंसा की। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय को एक विस्तृत प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।