पूर्वी टुंडी: पूर्वी टुंडी में पुलिसकर्मी की बाइक से युवती की मौत, एक घायल, आक्रोशितों ने शव के साथ थाने पर किया प्रदर्शन
मोहलीडीह स्थित निलकंठ बाबा मंदिर कथा कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे तीन युवतियों को एक पुलिस कर्मी की बाइक ने टक्कर मार दी। इससे एक युवती की मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने न्याय की मांग करते हुए शव को लेकर गुरुवार करीब 4:00 बजे थाने के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया। थानेदार रवि कुमार ने आरोपित पुलिस कर्मी को तत्काल प्रभाव से थाना से हटा दिया और पीड़ित....