बांधवगढ़: जनसुनवाई में दिखी संवेदनशील प्रशासन की तस्वीर, प्रियंका को मिली व्हीलचेयर, मोलिशा का इलाज शुरू
जनसुनवाई जरूरतमंदों के लिए राहत का प्रभावी माध्यम बनती जा रही है।कलेक्टर राखी सहाय के निर्देश पर बिरसिंहपुर पाली की दिव्यांग प्रियंका को तत्काल व्हीलचेयर उपलब्ध कराई गई। वहीं जिला मुख्यालय निवासी मोलिशा को उपचार के लिए जिला अस्पताल के एनआरसी सेंटर में भर्ती कराया गया है। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से दोनों परिवारों को बड़ी राहत मिली है।