सगड़ी: बिलरियागंज क्षेत्र के देवई रसूलपुर में कार्डधारकों को 3 किलो कम राशन देने का हुआ खुलासा, कोटेदार पर गिरी गाज
Sagri, Azamgarh | Jun 10, 2026 आजमगढ़ के बिलरियागंज विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत देवई रसूलपुर में खाद्यान्न वितरण में गंभीर अनियमितताओं का खुलासा होने के बाद पूर्ति निरीक्षक संतोष शर्मा ने बड़ी कार्रवाई किया है । उचित दर विक्रेता सरिता देवी का अनुबंध तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जांच में सामने आया कि कार्डधारकों को निर्धारित मात्रा से 3 किलोग्राम कम राशन वितरित किया जा रहा था ।