पूरनपुर: विधानसभा क्षेत्र की ग्राम सभाओं में चौपाल और अंबेडकर प्रतिमा का हुआ अनावरण
पूरनपुर। विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में जनसंपर्क अभियान के तहत चौपाल कार्यक्रम आयोजित किए गए। खासपुर, आसपुर, जमुनिया, रानीगंज, बांसखेड़ा, न्यूरिया व मल्लपुर खजुरिया सहित कई ग्राम पंचायतों में विधायक बाबूराम पासवान ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया।