जगाधरी: विजयनगर कॉलोनी में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा यमुनानगर विधायक ने सुनी लोगों की समस्याएं
विकसित भारत संकल्प यात्रा अब शहरी क्षेत्र में शुरू हो गई है। जिसके चलते निगम के वार्ड नंबर 15 की विजयनगर कॉलोनी में यह पहुंची जहां पर लोगों ने इसका लाभ लिया। मुख्य अतिथि के रूप में यमुनानगर के विधायक भी पहुंचे और आए हुए लोगों की समस्याओं को भी सुनने का काम किया। सरकारी योजनाओं का लोगों को लाभ मिले इसी उद्देश्य से इस यात्रा को शुरू किया है।