शामली: शामली के मुंडेट खादर गांव निवासी युवक को पुलिस ने अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Apr 26, 2026 रविवार की शाम 5 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जनपद के थानाभवन थाने की पुलिस ने क्षेत्र के गांव मुण्डेट खादर निवासी सार्थक नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार युवक के कब्जे से 24 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद हुई है। थानाभवन थाने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।