🍎 गाला के सामने अगस्त के आखिरी सप्ताह में बाकी वैरायटी क्यों पड़ गईं कमजोर?
28 अगस्त 2026 — पिंजौर मंडी।
आज एक ही दुकान नंबर KAC-219 पर दो अलग-अलग ऊंचाई से आए सेब बिके—
एक तरफ 6,500 फीट ऊंचाई का Home Grown Apple, शालागांव (बखोल) दूसरी तरफ 8,500 फीट ऊंचाई दशोली मड़ावग का Gala।
रेट रहा ₹3,100 से ₹3,400 प्रति पेटी।
लेकिन असली कहानी सिर्फ रेट की नहीं थी…
असली कहानी थी Gala की डिमांड की।
6,500 फीट पर लगे Home Grown Apple का 110 लॉट में 66 बॉक्स 6 लेयर के थे, फिर भी वह ₹3,400 पेटी तक बिका।
वहीं दशोली मड़ावग के Gala में 29 बॉक्स में 21 बॉक्स सेपरेटर 6 layer थे और S.R. Dogra Orchard का Gala ₹3,100 में बिका।
अब जरा Royal की तरफ देखिए…
Royal इसी रेंज और साईज में मंडी में आता है तो खरीदार माल की तरफ देखने तक को तैयार नहीं है।
तो सवाल यह है—
क्या Gala अब भारत के सेब बाजार का नया सरताज बन चुका है?
लगता है कि कंज्यूमर को Gala का टेस्ट लग चुका है।
अब खरीदार भी वही Gala मांग रहा है, जिसकी बाजार में लगातार डिमांड बनी हुई है। सबसे खास बात—आज Gala का छोटा माल भी ऑर्डर पर बिक रहा है।
🍎ढांगवी गांव के बागवान राम लाल चौहान जी की बात आज सच होती दिखाई दे रही है....!
Home Grown Apple के प्रोपराइटर और हिमाचली बागवान राम लाल चौहान एक दशक पहले ही कह चुके हैं “एक दिन Gala सेब हिंदुस्तान में सेब फल वैरायटी का सरताज बनेगा।”
आज पिंजौर मंडी में उनके Redlum Gala ,, Decarly Gala,Gala val और Scarlet Gala, जैसे सेब, लगभग 6,500 फीट की ऊंचाई से तोड़े गए, ₹3,400 प्रति पेटी पिंजौर मंडी में बिके।
ढ़ागवी गांव के प्रोग्रेसिव फार्मर राम लाल चौहान का कहना है कि कंज्यूमर को Gala का टेस्ट लग गया है और अब खरीदार खुद आढ़ती से Gala की डिमांड कर रहा है। दूसरी तरफ दशोली मड़वाग के S.R. Dogra का कहना है हमने Gala लगभग 8,500 फीट की ऊंचाई से तोड़ा है जिसमें करीब 80% माल 6-लेयर का था और आज पिंजौर मंडी में KAC - 219 में ₹3,100 प्रति पेटी बिका।
अब तस्वीर साफ है…
अगस्त के अंतिम सप्ताह में कम फसल भी Royal को नहीं बचा पा रही, जबकि Gala अपनी डिमांड के दम पर 6500 से 8500 ft हाईट से आज भी बाजार में तगड़े रेट लेकर खड़ा
है। सेब की दुनिया में अब सिर्फ उत्पादन मायने नहीं रखता।
किस्म कौन-सी है?
टेस्ट कैसा है?
कलर कैसा है?
और सबसे बड़ी बात—बाजार उसे कितना मांगता है?
यही आज का असली सवाल है।
Gala सिर्फ एक Variety नहीं रह गया…
क्या यह भारतीय सेब बाजार की नई पसंद बन चुका है? 🍎🔥
#GalaApple #AppleMarket #PinjoreMandi #HimachalApple #RoyalApple #AppleGrowers #Gala #HimachalHorticulture
Shimla Urban, Shimla | Aug 28, 2026