मिर्ज़ापुर: अहरौरा टोल प्लाजा हटाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
कलेक्ट्रेट में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अहरौरा टोल प्लाजा हटाए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष डॉ शिवकुमार सिंह पटेल ने कहा कि यह फर्जी टोल प्लाजा है। सांसद और विधायक की मिली भगत से यह टोल प्लाजा चल रहा है। लोगों की गाढ़ी कमाई को टोल प्लाजा से वसूली की जा रही है। चेतावनी दी कि अगर टोल प्लाजा नहीं हटाया गया तो अनिश्चितकालीन धरना देंगे