करछना: गौहनिया ओवरब्रिज पर अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, बाइक सवार महिला की मौत, अन्य घायल
यमुनापार क्षेत्र के घूरपुर थाना अंतर्गत गौहनिया ओवरब्रिज पर सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। जहां मार्ग से गुजरते समय तेज दफ्तर बाइक चालक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। इस हादसे में बाइक सवार महिला 54 वर्षीय गुड्डी देवी पत्नी लाल गोविंद निवासी बोंगी की मौत हो गई। जबकि चालक गोलू,भतीजा कल्लू को भी गंभीर चोंटे आई। पुलिस मौके पर पहुंची।