जहानाबाद के गड़ेरिया खंड निवासी जीविका दीदी शबाना खातून की बैग से 2 लाख 6 हजार रुपये की चोरी हो गई। वह अरवल मोड़ से ऑटो में सवार हुई थीं, जिसमें दो अनजान लड़कियां भी बैठी थीं। गुमटी के पास उतरने के बाद पेट्रोल पंप के समीप बैग कटा मिला। जिसके बाद उन्होंने नगर थाना में आवेदन दिया जबकि जांच पड़ताल बुधवार शाम करीब 6 बजे तक भी जारी है।