पीरटांड: पीरटांड़ में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित ‘पोषण भी पढ़ाई भी’ तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वाधान में पीरटांड़ प्रखंड मुख्यालय में ऑगनबाड़ी सेविकओं के क्षमता विकास के लिए आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यकम का समापन शनिवार को 3 बजे हो गया।पोषण भी पढाई भी नाम से आयोजित प्रशिक्षण दो बैचों में सम्पन्न किया गया।