पूर्णिया पूर्व: पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार पूर्णिया शहर में काले शीशे वाले चार पहिया वाहनों के खिलाफ चलाया गया अभियान
चार पहिया वाहन मालिक अगर आप अपने वाहन में शीशे पर काला फिल्म लगाकर चल रहे है तो हो जाए सावधान नही तो पूर्णिया पुलिस आपके वाहन कि चलान काट देगी और शीशे पर लगा फिल्म भी हटाएगा। पूर्णिया एसपी स्वीटी सहरावत इन दोनों पूर्णिया में अपराध एवं नशा के विरूद्ध लगातार बड़ी कार्रवाई कर है। और पूर्णिया में एसपी स्वीटी सहरावत के कार्रवाई पर लोगो में खुब चर्चा हो रही है।