हरदा: भीषण गर्मी का असर: जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ी, सुबह से उमड़ी भीड़
Harda, Harda | May 19, 2026 जिले में लगातार बढ़ रहे तापमान का असर अब लोगों के स्वास्थ्य पर भी दिखाई देने लगा है। तेज गर्मी और लू के चलते जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। मंगलवार सुबह से ही अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचे, जिससे ओपीडी में भीड़ नजर आई। आज 19 अप्रैल दोपहर 12 बजे डॉक्टरों के अनुसार तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं।