बिंदकी: बिंदकी के ललौली चौराहे में डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जलाए गए दीप
फतेहपुर जनपद के बिंदकी के ललौली चौराहे में भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर भाजपा विधायक राजेंद्र पटेल सहित भारी संख्या में मौजूद लोगों ने सोमवार की देर शाम 7 बजे माल्यार्पण किया और दीप जलाए। इस मौके पर विधायक ने कहा की बाबा साहब सामाजिक व राजनैतिक परिवर्तन के महान योद्धा थे।