लातेहार: बरवाडीह सीएचसी में प्रशासनिक बदलाव, डॉ. अनुपमा एक्का बनीं प्रभारी
/लातेहार: स्वास्थ्य विभाग ने बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मंटू कुमार को उनके पद से मुक्त कर दिया है। उनकी जगह डॉ. अनुपमा एक्का को नया प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। विभागीय आदेश के अनुसार उन्हें निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी (डीडीओ) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।