बक्सर: जिले में 24 घंटे से वर्षा से जनजीवन प्रभावित, 76.4 मिमी बारिश, 7 अक्टूबर तक ऑरेंज अलर्ट
Buxar, Buxar | Oct 4, 2025 ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर अंडमान सागर के ऊपर उभरने के प्रभाव से मध्य बंगाल की खाड़ी के भागों पर एक निम्न दाब क्षेत्र बना है। बक्सर समेत राज्य के सभी जिलों में वर्षा हुई है। जिले में पिछले 24 घंटों से हो रही रूक रूक कर वर्षा के कारण जन जीवन प्रभावित हो गया है। 3 अक्टूबर को16.3 मिमी 4 अक्टूबर को सुबह में 64.2 मिमी, 3 बजे 12.2 मिमी बारिश हुई।