बक्सर: 5 अक्टूबर को दल सागर के मैदान में सनातन सभा सह संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन, जागरूकता रथ रवाना
Buxar, Buxar | Oct 4, 2025 विश्वामित्र सेना द्वारा आगामी 5 अक्टूबर 2025 को दलसागर खेल मैदान, बक्सर में "सनातन सभा सह-संस्कृति कार्यक्रम" का आयोजन किया जा रहा है। इस महाआयोजन को लेकर प्रचार रथ बक्सर से रवाना किया गया। विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे ने कहा कि बक्सर की पावन धरती पर सनातन संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण व जागरण का यह एक ऐतिहासिक अवसर है।