चन्द्रपुरा: लोक आस्था के महापर्व छठ के लिए राजा बांध तालाब के छठ घाट की सफाई, श्रद्धालुओं में उत्साह
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर तैयारियां अब जोरों पर हैं। चंद्रपुरा प्रखंड के नर्रा पंचायत स्थित राजा बांध तालाब के छठ घाटों की सफाई जेसीबी के माध्यम से कराई गई। घाट की सफाई नर्रा पंचायत के मुखिया निरंजन महतो के नेतृत्व एवं चंद्रपुरा थाना प्रभारी श्रीनिवास कुमार सिंह के सहयोग से शनिवार को 3बजे की गई। जेसीबी से तालाब के किनारे जमी गंदगी, झाड़-झंखाड़ और