कैथल: कैथल के पट्टी अफगान में मारपीट कर लाखों रुपए के जेवरात लूटे, पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
थाना शहर कैथल पुलिस ने एक व्यक्ति से मारपीट कर उसकी लाखों रुपए की नगदी छीनने का मामला प्रकाश में आया है। पट्टी अफगान कैथल के संदीप कुमार ने शहर पुलिस को शिकायत में आरोप लगाया है कि 11 जनवरी को शाम के समय जगमोहन उर्फ काला, सनी पंडित, अमन जागलान, कुलदीप और कमल राणा ने मिलकर उसके साथ मारपीट करते हुए उसकी सोने की अंगूठी, चांदी का कड़ा व अन्य सामान छीन लिया।