स्याना: नगर के इंदिरा गांधी कन्या इंटर कॉलेज परिसर में विश्व योग दिवस पर सैकड़ों लोगों ने किया योगाभ्यास
Siyana, Bulandshahr | Jun 21, 2026
नगर के इंदिरा गांधी कन्या इंटर कॉलेज परिसर में विश्व योग दिवस पर सैकड़ो लोगों ने योगाभ्यास किया रविवार को योग गुरु अनिल गोयल के नेतृत्व में योगाभ्यास कराया गया। वहीं नगर के जनप्रतिनिधि राजनीतिक व सामाजिक सहित सैकड़ो लोगों ने योगाभ्यास किया। गोयल ने कहा कि नियमित योग करने से बड़ी से बड़ी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है।