हुज़ूर: 15 अगस्त पर विकास कार्यों का होगा सोशल ऑडिट, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए निर्देश
Huzur, Bhopal | Jun 22, 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग की समीक्षा बैठक में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने निर्देश दिए कि 15 अगस्त को जिला मुख्यालयों पर आयोजित समारोहों में प्रभारी मंत्री जिले में हुए विकास कार्यों और कल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों का विस्तृत प्रस्तुतिकरण जनता के सामने रखें|