पिछले दिनों पहाड़ी इलाकों में हुई ज़ोरदार बारिश से जिले का प्रसिद्ध देजला देवाड़ा बांध ओवरफ्लो हो गया हैं। बांध के स्पेल से पानी बह निकला हैं। अब स्पेल से गिरते पानी का दृश्य लोगों को आकर्षित करेगा। यहां हर साल बरसात के मौसम में हज़ारों सैलानी बांध की खूबसूरती को निहारने आते हैं। अब जलाशय के ओवरफ्लो होने से इस साल भी आसपास के ग्रामों सहित जिलेभर से बड़ी तादाद में सैलानी आएंगे। सतपुड़ा पर्वत की गोद में बने जलाशय की सुंदरता देखते ही बनती हैं। आसपास की हरी भरी हरियाली बांध की खूबसूरती पर चार चांद लगाती हैं। लेकिन जलाशय के आसपास सुविधाओं की दरकरार हैं। क्षेत्रवासियों का कहना हैं कि, देजला देवाड़ा बांध को पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित करना चाहिए, ताकि यहां पर स्थानीय लोगों को रोजगार मिल सके। गत वर्ष जलाशय 15, 16अगस्त में ओवरफ्लो हो गया था। #khargone_family