मऊरानीपुर: घर से झांसी इलाज के लिए निकले बुजुर्ग अंबेडकर चौराहे से लापता, परिजनों ने तलाश करने वाले के लिए रखा ₹11 हजार का इनाम
हमीरपुर जिले के अकोना गांव निवासी 65 वर्षीय आशाराम पाठक झांसी में इलाज कराने जाते समय मऊरानीपुर के अंबेडकर चौराहे के पास लापता हो गए। मानसिक बीमारी से पीड़ित बुजुर्ग का काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर खोजबीन की मांग की है। वहीं आशाराम पाठक की जानकारी देने या उन्हें सकुशल मिलाने वाले व्यक्ति को 11 हजार रुपये का इना