मंझनपुर: पश्चिम शरीरा में थाना समाधान दिवस में एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, भूमि विवादों के निस्तारण के लिए दिए निर्देश
थाना समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने पश्चिम शरीरा थाने पहुंचकर शनिवार को लगभग 11 बजे जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को सभी प्रार्थना पत्रों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।