सीतापुर: नीमसार में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक व्यक्ति हुआ घायल जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
नीमसार में सड़क पर तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिलों की जोरदार टक्कर हो गई । सड़क दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल में कराया गया था भर्ती। हालत बिगड़ देख डॉक्टर ने सीतापुर जिला अस्पताल के लिए किया रेफर। जहां डॉक्टरों के द्वारा उपचार किया जा रहा है। घायल की पत्नी ने आरोप लगाते हुए बताया है की पुरानी रंजिश के चलते घायल की मोटरसाइकिल में टक्कर मारी गई।