दमोह: बांसा कला में सेल्फास खाने से युवक की मौत, अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम, शव गृह में रखवाया गया
Damoh, Damoh | Apr 4, 2026 दमोह। पथरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बांसा कला निवासी 39 वर्षीय जितेंद्र ठाकुर ने संदिग्ध परिस्थितियों में सेल्फास का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें पथरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से जिला अस्पताल दमोह रेफर किया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा जाएगा।