मढ़ौरा: धेनुकी सरकारी गाछी स्थित दुकान में आग लगने के मामले में प्राथमिकी दर्ज
थानाक्षेत्र के धेनुकी सरकारी गाछी स्थित किराना दुकान में हुई आगलगी मामले में स्थानीय पुलिस ने दुकानदार देवकुमार सिंह के लिखित शिकायत पर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए बुधवार की दोपहर एक बजे से कार्रवाई शुरु कर दिया है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित दुकानदार से प्राप्त प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।