चूरू: एसपी दफ्तर से 19 वर्षीय युवती का दिनदहाड़े अपहरण, सुरक्षा के लिए पहुंची थी एसपी दफ्तर
Churu, Churu | May 25, 2026 चूरू में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एसपी दफ्तर के परिवादी कक्ष में घुसकर कुछ लोग एक युवती को जबरन उठाकर ले गए। युवती एक युवक के साथ सुरक्षा की मांग को लेकर एसपी दफ्तर पहुंची थी। इस घटना के बाद एसपी दफ्तर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। तारानगर तहसील के झाड़सर गांव के 24 वर्षीय युवक कृष्ण कुमार ने बताया