मुज़फ्फरनगर: अवैध मेडिकल कारोबार पर शिकंजा, बघरा में फर्जी डॉक्टरों पर छापेमारी, जांच के डर से संचालक भागे, कई क्लीनिक किए गए सील
बघरा क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध मेडिकल कारोबार के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। एसीएमओ डॉ. विपिन कुमार के नेतृत्व में टीम ने कई निजी क्लीनिकों पर छापेमारी की। जांच के दौरान कई तथाकथित डॉक्टर वैध दस्तावेज और रजिस्ट्रेशन नहीं दिखा सके। कई क्लीनिकों को मौके पर ही सील कर दिया गया। कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया और कई संचालक क्लीनिक बंद कर फरार हो गए।