भाजपा से टिकट नहीं मिलने के बाद डॉ. संजयन त्रिपाठी ने पार्टी से अलग होने का फैसला किया है और अपनी गाड़ी से भाजपा का झंडा भी हटा दिया है। बातचीत में उन्होंने कहा कि उन्होंने लंबे समय तक पार्टी को अपना घर माना, लेकिन टिकट को लेकर बनी परिस्थितियों में उन्हें उपेक्षा और अपमान महसूस हुआ। उन्होंने कहा कि वह खुद पार्टी छोड़कर नहीं निकले, बल्कि उन्हें ऐसी परिस्थितियों में पहुंचा दिया गया कि बाहर निकलना पड़ा।
[Gorakhpur]
#Gorakhpur