भटवाड़ी: गंगोत्री हाईवे डबरानी के पास वाहनों की आवाजाही के लिए नहीं खुल सका, पैदल आवाजाही भी हुई बंद
धराली आपदा के 12 दिन बाद भी गंगोत्री हाईवे पर डबरानी के पास वाहनों की आवाजाही शुरु नहीं हो पाई है। वहां पर बीआरओ की मशीनें गंगोत्री हाईवे को बनाने में जुटी है। यहां गंगा भागीरथी के तेज प्रवाह हाईवे का करीब 500 मीटर हिस्सा पूरी तरह से वासआउट था। डबरानी के पास भागीरथी व अन्य सहायक नदियों का प्रवाह बदलने से यहां पैदल आवाजाही भी बंद हो गई है।