मंझनपुर: किशोरी आत्महत्या प्रकरण के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में, एएसपी-एडीएम ने वन स्टॉप सेंटर मंझनपुर का किया औचक निरीक्षण
किशोरी आत्महत्या प्रकरण के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह एवं अपर जिलाधिकारी सालिनी प्रभाकर ने मंझनपुर स्थित वन स्टॉप सेंटर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सेंटर में उपलब्ध सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, अभिलेखों तथा महिलाओं एवं बालिकाओं को दी जा रही सेवाओ की जानकारी ली।