डुमरा: सीतामढ़ी एसपी ने सुनीं जन शिकायतें, त्वरित एवं विधिसम्मत कार्रवाई के दिए निर्देश
सीतामढ़ी आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सीतामढ़ी में जन शिकायत सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना।