बिंदकी: बकेवर कस्बे के सब्जी मंडी के सामने ई-रिक्शा की टक्कर से मोपेड सवार एक व्यक्ति घायल, सीएचसी में भर्ती कराया गया
फतेहपुर जनपद के बकेवर थाना कस्बे के सब्जी मंडी के सामने शुक्रवार की देर शाम 6:30 बजे ई रिक्शा की टक्कर से मोपेड गाड़ी में सवार बबलू उम्र लगभग 40 वर्ष निवासी ग्राम सगुनापुर थाना औंग जनपद फतेहपुर गंभीर घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इस मामले में बताया गया कि बबलू अपने ससुराल सगुनापुर से घर वापस जा रहे थे।