नवाबगंज: बेचुपुरवा गांव निवासी 24 वर्षीय युवक को सांप ने काटा हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
बाराबंकी जिले के देवा थाना क्षेत्र के बेचुपुरवा गांव में एक 24 वर्षीय युवक अक्षय कुमार पुत्र देशराज को शनिवार देर शाम करीब सात जहरीले सांप ने काट लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।परिजन उन्हें आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवा लेकर पहुंचे। अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने युवक को एंटीवेनम इंजेक्शन देकर उपचार शुरू किया।