जिला पंचायत अध्यक्ष बलराम यादव ने रविवार सुबह खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र में कई सड़क निर्माण कार्यों का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया। पंडोखर-उड़सरा मार्ग, लेडुआ विद्यालय मार्ग और भदाह चौराहे से खुदवा नाला तक सड़क निर्माण कार्य शामिल रहे। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।