अवैध पिस्टल-तमंचे बनाने वाला भी क्रिकेटर रोहित शर्मा का फैन निकाला! एमपी के खरगोन में जब पुलिस ने जंगली इलाके में रेड डालकर अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी पकड़ी तो मुख्य आरोपी सिकलीगर टीम इंडिया की जर्सी में मौजूद था। जर्सी पर रोहित शर्मा का नाम और 45 नंबर भी लिखा था। उसे देख हर कोई भौचक नजर आ रहा था...