शुजालपुर: केला माता मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
शुजालपुर क्षेत्र के बस स्टैंड स्थित केला माता मंदिर परिसर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजन में क्षेत्र सहित आसपास के गांवों से हजारों श्रद्धालु पहुंचे और धर्म लाभ लिया। कार्यक्रम के दौरान भक्तों ने पहले मां भगवती के दर्शन कर पूजा-अर्चना की, इसके पश्चात भोजन प्रसादी ग्रहण की। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तों की आवाजाही बनी ।।