कांके: रांची समेत झारखंड के कई इलाकों में तेज बारिश, वज्रपात और आंधी की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Kanke, Ranchi | May 9, 2026 रांची सहित झारखंड के कई इलाकों में तेज बारिश, वज्रपात और आंधी की संभावना जताई गई है। इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। शनिवार सुबह करीब सात बजे मिली जानकारी के अनुसार रांची, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग, रामगढ़, खूंटी और गुमला समेत कई जिलों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वज्रपात को लेकर भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है।