सैदपुर: शॉर्ट सर्किट से दिव्यांग दंपति के घर में लगी आग, प्रेशर से 10 फीट ऊँचाई तक उछला सिलिंडर, दिल दहला देने वाला वीडियो
सैदपुर नगर स्थित वार्ड संख्या 2, अंबेडकर नगर में शॉर्ट सर्किट के कारण घर में लगी आग ने एक दिव्यांग दंपति की गृहस्थी उजाड़ दी। आग इतनी विकराल थी कि घर की रसोई में रखा गैस सिलिंडर भारी दबाव के चलते लगभग 10 फीट ऊपर तक उछल गया। इस भीषण अग्निकांड में पीड़ित परिवार की नकदी, अनाज, बिस्तर, कपड़े सहित घर में रखी गृहस्थी की सारी वस्तुएं जलकर राख हो गई।