बिंदकी: बिंदकी कस्बे में आर्य समाज के शोभा यात्रा नगर कीर्तन के साथ तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव का शुभारंभ हुआ
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के ललौली चौराहे के समीप कुंवरपुर रोड में दयानंद इंटर कॉलेज के सामने आर्य समाज मंदिर से गुरुवार की शाम लगभग 5:00 बजे से आर्य समाज की शोभायात्रा नगर कीर्तन निकाली गई। शोभायात्रा नगर कीर्तन बिंदकी कस्बे के प्रमुख मार्गो में घूमी। आर्य समाज का वार्षिक उत्सव 3 अप्रैल से 5 अप्रैल तक चलेगा। सुबह और शाम भजन के साथ उपदेश होंगे।